Home > Product > 04. ACS PYRAMID, VAASTU, FENG SHUI INSTRUMENTS > ACS Tower Pyramid - Progress Yantra

नवग्रह: ग्रह मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते है। शरीर की सभी क्रियाएं मन व मस्तिष्क द्वारा संचालित होती हैं। यदि आपका काम करने का मन नहीं हैं, तो मस्तिष्क वह बात नहीं मानेगा और आप कार्य नहीं कर पायेंगे। अतः कार्यसिद्धि के लिये नवग्रहों की शांति आवश्यक है। किस व्यक्ति का किस ग्रह से सम्बन्ध है तथा यह किन रंगों में जाने गये है, वह उस व्यक्ति की राशि से पता चलेगा।
पिरामिड: ऐसा पात्र् जिसके केन्द्र में अग्नि के समान ऊर्जा है। प्राचीनकाल से ही अग्नि की व्याख्या सार्वत्रिक ऊर्जा के रूप में होती आई है। पिरामिड के शीर्षो से ऊर्जा के वर्तुल स्वरूप प्राणिक ऊर्जा सर्पाकार कुंडल रूप में सदैव बहती रहती है। पिरामिड एवं उसकी छोटी-छोटी प्रतिकृतियाँ, विद्युत-चुम्बकीय वर्णपट की ऊर्जा तथा बायो-कॉस्मिक एनर्जी सहित अन्य स्वरूपों में ऊर्जा बढ़ाते हैं, दृढ़ बनाते हैं और उसका उत्पादन भी करते हैं। पिरामिड से निर्मित इस ऊर्जा का उपयोग वास्तुदोष निवारण, सुख-समृद्धि व सौभाग्य को प्राप्त किया जा सकता है।
भद्र आकृति: कल्याण और समृद्धिकारक की प्लेट पर नौं रंगों मे टॉवर की आकृति वाले पिरामिड यंत्र लगाकर इस यंत्र का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि यह ब्रह्माण्ड के ग्रहों की शांति के साथ विकास में आपके सहभागी बनने में सहायक है। सकारात्मक ऊर्जा के केन्द्रीयकरण के लिए इस प्लेट के पीछे पीतल की प्लेट को लगाया गया है जो ऊर्जा के विभिन्न स्तरों का दिग्दर्शन एक केन्द्र में करवाता है। आठ दिशाओं में ऊर्जा के प्रवाह को 8 पंखुड़ियों की आकृति के माध्यम से दिग्दर्शित किया गया है।
उपयोग एवम् लाभ: इस यंत्र का उपयोग करते समय आप इसे आध्यात्मिक रूप से अपनी ऊर्जा द्वारा व्यक्तिगत बनाये। आप इसे जिस उद्धेश्य के लिए उपयोग कर रहे है वो विचार अपने मन मस्तिष्क में सकारात्मक रूप से लाकर ध्यान करते हुए इस यंत्र की स्थापना करें। टॉवर पिरामिड प्लेट को कार्यालय में अपनी टेबल पर उत्तर की तरफ रखें या इसको सामने दीवार पर लगाया जाता है। नवग्रह प्रोग्रेस पिरामिड यंत्र आपकी राशि (सभी 12 राशियाँ) एवम् सभी नवग्रहों को नियन्त्रित करता हैं। यह ग्रह शान्ति के लिए अति लाभदायक यंत्र है। इस यंत्र में लगे 9 टॉवर पिरामिड, वृद्धि एवं विकास के प्रतीक है। यह सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है। पढ़ाई मे कमजोर विद्यार्थियों की टेबल पर रखने से उत्तम परिणाम प्राप्त होते है तथा निरन्तर उनके बौद्धिक स्तर में सुधार होता है।
किसी भी संग्रह के लिए एक सुंदर अतिरिक्त, श्री यंत्र जेनरेटर या चक्र कोनिकल मल्टी क्रिस्टल एनर्जी जेनरेटर एक शक्तिशाली ऊर्जा आवर्धक है और इसका उपयोग उपचार, ऊर्जा संतुलन, आध्यात्मिक केंद्रीकरण, इरादे और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने में किया जा सकता है। प्रत्येक चक्र शंक्वाकार ऊर्जा जनरेटर हाथ से तैयार किया गया है और अद्वितीय है।
![]() |
![]() |